{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी:सिपाही पर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग पर अड़े पत्रकार 

चर्चित पांडेयपुर पुलिस चौकी का मामला, थाने में पड़ी तहरीर

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। अक्सर विवादों में रहने वाले लालपुर-पांडेयपुर थाने के पांडेयपुर पुलिस चौकी के भीतर एक स्थानीय पत्रकार से पुलिसकर्मी ने दुर्व्यवहार कर दिया। पीड़ित देवेंद्र पांडेय के अनुसार पुलिसकर्मी नशे में धुत था। विरोध करने पर अन्य पुलिसकर्मियों ने उस सिपाही को मौके से भगा दिया। अब नाराज पत्रकारों ने घटना के सम्बन्ध में थाने में तहरीर दी है। 


पीड़ित देवेंद्र पांडेय की तहरीर के अनुसार, उनका घर पांडेयपुर पुलिस चौकी के बगल में है। वह बुधवार को किसी खबर की जानकारी लेने पुलिस चौकी जा रहे थे, उसी समय पुलिस चौकी में मौजूद एक पुलिसकर्मी जो शराब के नशे में धुत बताया गया, उसने कथित रूप से पत्रकार देवेंद्र पांडेय के साथ दुर्व्यवहार करते हुए वाहन की चाभी छीन ली। आरोप है कि, घटना का जब देवेंद्र पांडेय ने वीडियो बनाना चाहा तो सिपाही ने उनका हाथ मरोड़कर मोबाइल भी छीन लिया।

A post shared by Bhadaini Mirror (@bhadainimirrornews)


चौकी प्रभारी के सामने घटित हुई घटना


पत्रकार देवेंद्र पांडेय के अनुसार, जब दुर्व्यवहार का वह विरोध कर रहे थे तो उक्त पुलिसकर्मी गालियाँ दिए जा रहा था। यह पूरी घटना चौकी प्रभारी पांडेयपुर के सामने घटित हुई और सभी घटना पांडेयपुर चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
अब पत्रकारों ने पूरी घटना का निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।