वाराणसीः फूलपुर में जन सेवा केंद्र संचालक को असलहे से आतंकित कर 1.50 लाख की लूट
ठठरा गांव के पास हुई शुक्रवार की रात घटना
केंद्र से घर लौट रहा था अवधेश, बदमाशों ने घर के पास दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों के जाने के बाद भुक्तभोगी ने मचाया शोर
वाराणसी, भदैनी मिरर। फूलपुर थाना क्षेत्र के ठठरा गांव के पास शुक्रवार की रात्रि में सहज जन सेवा केंद्र संचालक को बदमाशों ने असलहे के बल पर आतंकित कर उसके पास के डेढ़ लाख रुपए की लूट लिये। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस लूट को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के ठठरा निवासी अवधेश कुमार नयेपुर में सहज जनसेवा केंद्र चलाते हैं।
बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकी बाइक
वह शुक्रवार की रात करबी 9.30 बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी घर से कुछ दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आये। बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद उसे असलहा सटा दिया और कंधे पर टंगे नोटों से भरा बैग लूटकर कुआर गांव की ओर भाग निकले। इस घटना से अवधेश भयभीत हो गया था। बदमाशों के जाने के बाद उसने हिम्मत जुटाई और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर जब आसपास के लोग पहुचते बदमाश भाग चुके थे। तब अवधेश ने अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
इंस्पेक्टर ने घटना पर जताया संदेह
सूचना पर पहुचे फूलपुर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने भुक्तभोगी से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि रात में केंद्र चालू रखना और घर के पास लूट होना संदेह पैदा करता है। जांच के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा। लूट की सूचना पर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश सिंह सहयोगियों के साथ पहुंच गये थे। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि लुटेरे घटना को कब और कैसे अंजाम देंगे तय नही होता। उन्हें जहां मौका मिलता है घटना कारित करते हैं। पुलिस अपने क्षेत्र में हुई हर चोरी और लूट की घटना को पहले संदेह की नजर से दखने लगती है। यह उसकी पुरानी कार्यशैली है। हर थानेदार अपने क्षेत्र के क्राइम ग्राफ को कम दिखाने के लिए पहले यही करता है। जांच होने दिजीए फिर संदेह जताइए।