Varanasi: स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनाव मतगणना आज; पहड़िया मंडी के पास रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू
MLC चुनाव की मतगणना को लेकर ट्रैफिक पुलिस का रूट डायवर्जन; पहड़िया मंडी जाने से पहले पढ़ लें ये डायवर्जन और पार्किंग प्लान
भदैनी मिरर ट्रैफिक डेस्क, वाराणसी: वाराणसी में खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतगणना आज (27 अक्टूबर) पहड़िया मंडी में संपन्न होनी है। मतगणना को शांतिपूर्ण और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
1. प्रवेश और पार्किंग व्यवस्था (गाड़ियों के लिए रूट)
मतगणना में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों, एजेंटों, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं:
-
गाजीपुर और जौनपुर की तरफ से आने वाले: जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और मतगणना एजेंट संदहा → रिंग रोड → आजमगढ़ अंडरपास → पुरानी पुलिस चौकी से बाएं → भक्ति नगर कॉलोनी → IB ऑफिस के बगल से आवास विकास लेन नं-03 होते हुए निर्धारित पार्किंग में जाएंगे और गेट नंबर-03 से प्रवेश करेंगे।
-
शहर के भीतर से आने वाले: पांडेयपुर ओवरब्रिज से आने वाले लोग कालीमाता मंदिर से बाएं → आवास विकास लेन नं-03 होते हुए पार्किंग तक पहुँचेंगे और गेट नंबर-03 से प्रवेश करेंगे।
-
ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारी और मीडिया: ड्यूटी वाले सभी अधिकारी-कर्मचारी और प्रेस/मीडिया के चार पहिया वाहन गेट नंबर-01 से प्रवेश करेंगे तथा CRPF तिराहा से पहले दाहिनी ओर बनी पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। इनका निकास गेट नंबर-02 से होगा।
2. रूट डायवर्जन (विशेष परिस्थितियों में)
भीड़भाड़ और जाम से निपटने के लिए शहर के कई प्रमुख बिंदुओं पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। निम्नलिखित स्थानों से पहड़िया मंडी की तरफ किसी भी साधारण या व्यावसायिक वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी:
-
प्रमुख डायवर्जन पॉइंट: संदहा चौराहा, आशापुर चौराहा, पुराना RTO तिराहा, अशोका तिराहा, आजमगढ़ अंडरपास, कालीमाता मंदिर, पांडेयपुर चौराहा और पुलिस लाइन चौराहा।
-
वैकल्पिक मार्ग: इन प्वाइंट्स से वाहनों को रिंग रोड, हवेलिया/चंदा चौराहा, सारनाथ, पंचकोशी, ताड़ीखाना, भोजूबीर और चौकाघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस की अपील और हेल्पलाइन नंबर
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए घर से निकलते वक्त वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें और अति आवश्यक होने पर ही पहड़िया मंडी रूट की ओर वाहन लेकर जाएं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर नागरिक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
-
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 78398 56994
-
यातायात हेल्पलाइन: +91 73172 02020