वाराणसी जुआ कांड: 7 जिलों के 47 जुआरी 20-20 हजार के मुचलके पर रिहा, DCP ने कहा लगेगा गैंगस्टर, पुलिस जेल नहीं भेज सकी
रथयात्रा के बंद मकान में चल रहा था अंतरजनपदीय जुए का अड्डा, मास्टरमाइंड भी हुआ था अरेस्ट, एसीजेएम-4 कोर्ट से मिली फौरन जमानत पर पुलिस की लचर कार्यशैली पर उठे सवाल
भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
वाराणसी के पॉश इलाके रथयात्रा में पकड़े गए हाई-प्रोफाइल अंतरजनपदीय जुआ नेटवर्क मामले में सिगरा पुलिस की लचर लिखापढ़ी का मामला सामने आया है। एसओजी-2 और सिगरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 7 जिलों से पहुंचे 47 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लाखों रुपये, मोबाइल और वाहन बरामद किए गए थे। हालांकि, गुरुवार को पुलिस की तैयारियों को झटका तब लगा जब एसीजेएम-4 (ACJM-4) की अदालत ने सभी 47 आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र (पर्सनल बॉन्ड) पर रिहा करने का आदेश दे दिया।
DCP नीतू कादयान का कड़ा रुख और सिगरा पुलिस का ढीला रवैया
छापेमारी के तुरंत बाद डीसीपी क्राइम (DCP Crime) नीतू कादयान ने स्पष्ट किया था कि जुए के इस संगठित गिरोह पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा था - "पारंपरिक जुआ अधिनियम में 7 साल से कम की सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को आसानी से बेल मिल जाती है। इसलिए इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) और धारा 107 (संपत्ति कुर्की) के तहत केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही गैंगस्टर एक्ट लगाकर इनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।"
लेकिन डीसीपी के सख्त निर्देशों के बावजूद सिगरा पुलिस ने केवल सार्वजनिक जुआ अधिनियम (Public Gambling Act) की धारा 3/4 के तहत ही मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा। नतीजा यह रहा कि कोर्ट में पेश होते ही सभी जुआरियों को तत्काल जमानत मिल गई।
मास्टरमाइंड रोशन और रफीक को मिली तुरंत रिहाई, तीसरे सरगना विजय की तलाश
जांच में सामने आया है कि इस हाई-टेक जुआ अड्डे का संचालन रोशन, रफीक और विजय मिलकर करते थे। विशाल सिंह नामक व्यक्ति ने किराए पर लीज लेकर यह बंद मकान जुए के नेटवर्क के लिए मुहैया कराया था। मौके से गिरफ्तार मास्टरमाइंड रोशन और रफीक को भी अन्य जुआरियों के साथ तुरंत बेल मिल गई, जबकि तीसरा मुख्य आरोपी विजय अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
इस अड्डे पर वाराणसी समेत पूर्वांचल के 7 जिलों (चंदौली, भदोही, आजमगढ़, सोनभद्र, प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी) के नामी जुआरी दांव लगाने आते थे।
जमानत पाने वाले 47 जुआरियों की पूरी सूची:
* रोशन कुमार – माधोपुर, थाना सिगरा, वाराणसी (मास्टरमाइंड)
* रफ़ीक खान – लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी (मास्टरमाइंड)
* विजय जायसवाल – जद्दुमण्डी, थाना लक्सा, वाराणसी
* अभिषेक सिंह – कपूरनाथ मंदिर, गोपीगंज, भदोही
* गोपाल सेठ – खट्टी मोहाल, गोपीगंज, भदोही
* आशुतोष गुप्ता – खोजवा बाजार, थाना भेलूपुर, वाराणसी
* आनन्द कुमार गुप्ता – खोजवा बाजार, थाना भेलूपुर, वाराणसी
* धर्मेन्द्र कुमार – पूरे रजई, थाना गोपीगंज, भदोही
* अफसर अली – ग्राम मलादरपुर, थाना चील्ह, मिर्जापुर
* अजय कुमार – मलिन बस्ती, मलदहिया, थाना सिगरा, वाराणसी
* अजय चौहान – मलहिया टोला, चौकाघाट, थाना चेतगंज, वाराणसी
* अजीत कुमार चौरसिया – चंदुआ छित्तुपुर, थाना सिगरा, वाराणसी
* दीपक चौहान – मलहिया टोला, चौकाघाट, थाना चेतगंज, वाराणसी
* राजित राम तिवारी – तिवारीपुर मिश्री, थाना हण्डिया, प्रयागराज
* दीपक केशरी – ओबरा, थाना ओबरा, सोनभद्र
* राहुल सेठ – जीडी रोड, गोपीगंज, भदोही
* महेश यादव – पंचकोशी रोड, थाना शिवपुर, वाराणसी
* अनिल कुमार गुप्ता – अंजही मोहाल, गोपीगंज, भदोही
* सतीश गुप्ता – सोनारपुर, थाना भेलूपुर, वाराणसी
* आजम – लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी
* गोविन्द केशरी – पटेल नगर, थाना राजगढ़, मिर्जापुर
* राज कुमार – आदमपुर, थाना आदमपुर, वाराणसी
* अरूण सोनकर – चंदुआ छित्तुपुर, थाना सिगरा, वाराणसी
* मोहित चौरसिया – लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी
* प्रिंस पाण्डेय – ग्राम चन्द्रभानपुर, थाना मेहनगर, आजमगढ़
* सुमित मौर्या – लल्लापुरा, थाना सिगरा, वाराणसी
* असगर अली – महगुपुर, थाना लोहता, वाराणसी
* सुनील कुमार सिंह – जंगमबाड़ी, थाना दशाश्वमेघ, वाराणसी
* शम्भू नाथ जायसवाल – पश्चिम मोहाल, थाना गोपीगंज, भदोही
* संदीप गुप्ता – ओबरा सेक्टर 03, सोनभद्र
* अमित शर्मा – न्यू कालोनी, ककरमत्ता, थाना भेलूपुर, वाराणसी
* अजहरूद्दीन – थाना लोहता, वाराणसी
* अंसुल पटेल – संकुलधारा पोखरा, थाना भेलूपुर, वाराणसी
* विनोद गिरी – जद्दुमण्डी, थाना लक्सा, वाराणसी
* विकास कुमार जायसवाल – सुन्दरपुर, थाना लंका, वाराणसी
* नितेश – बेलवानी, थाना बलुआ, चन्दौली
* राजू सेठ – लक्ष्मीकुण्ड, लक्सा रोड, थाना लक्सा, वाराणसी
* हेमन्त जायसवाल उर्फ मामा – जंगमवाड़ी, थाना दशाश्वमेघ, वाराणसी
* प्रमोद कुमार सिंह – बालीपुर, थाना ज्ञानपुर, भदोही
* सौरभ मौर्या – लहंगपुरा, थाना लक्सा, वाराणसी
* महेन्द्र जायसवाल – बड़ी बाजार, थाना जैतपुरा, वाराणसी
* रितिक सेठ – थाना शिवपुर, वाराणसी
* राजवीर सिंह – ग्राम सरसवा, थाना शिवपुर, वाराणसी
* श्याम साहनी – भदैनी, थाना भेलूपुर, वाराणसी
* बृजेश जायसवाल – लाल जी कुँआ, थाना शिवपुर, वाराणसी
* अमन शर्मा – न्यू कालोनी, ककरमत्ता, थाना भेलूपुर, वाराणसी
* दीपक कुमार – चुर्क, थाना राबर्ट्सगंज, सोनभद्र