{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Varanasi: शौच के लिए गए पूर्व प्रधान के पुत्र की नदी में गिरकर मौत 

मिर्गी का दौरा पड़ने से हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम 

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। चोलापुर थाना क्षेत्र के असि नदी के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शौच के लिए गए पूर्व प्रधान के पुत्र की नदी में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान बबियाव गांव निवासी पूर्व प्रधान हरिचंद्र राजभर के 45 वर्षीय पुत्र सभापति राजभर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सभापति मिर्गी के मरीज थे। सोमवार सुबह वह शौच के लिए अठी नदी की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें दौरा पड़ गया और वह असंतुलित होकर नदी में गिर गए।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनका शव नदी में मिला। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।