{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसीः पक्के महाल में भर-भराकर ढह गया जर्जर मकान, मची अफरातफरी

लोगों ने बांस-बल्ली के सहारे रोकी थी दीवार

 

कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची

कन्हैयालाल मल्होत्रा मल्होत्रा का है मकान

वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के पक्के महाल कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश दीक्षित लेन में बुधवार की शाम चार बजे एक मंजिला जर्जर मकान की दीवार अचानक भर-भराकर गिर गई। दीवार गिरने से हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के भवनस्वामियों में अफरातफरी मच गई। इस जर्जर मकान के. 29/8 के मालिक कन्हैयालाल मल्होत्रा हैं। पहले यह तीन मंजिला था। भवनस्वामी ने दो साल पहले दो मंजिल गिरवा दिया था। एक मंजिल ही बचा था। 

नगर निगम ने मकान मालिक को दी थी नोटिस 

बताया जाता है कि काफी दिनों से पड़े इस जर्जर मकान की दीवार काफी जर्जर हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने नगर निगम से इसकी शिकायत करते हुए खतरे की आशंका जताई थी। इसके बाद नगर निगम ने 2023 में मकान मालिक को नोटिस दी थी। हालांकि दीवार अब-तब ढहने की स्थिति में था और वह कभी भी किसी के लिए खतरा बन सकता था। इसलिए मोहल्ले वालों ने गली की तरफ बांस-बली लगाकर दीवार को सहारा दिया था। बुधवार को तेज आवाज के साथ मकान ढह गया। संयोग ही था कि कोई आसपास से गुजर नही रहा था। मलबा गली में बिखर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर नगर निगम की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मलबा हटवाने का काम रात में हो सकेगा।