वाराणसी : UGC क्रेडिट रेगुलेशन 2026 लागू करने की मांग को लेकर शास्त्री घाट पर धरना
अपना दल कमेरावादी समेत छात्र-युवा संगठनों ने किया प्रदर्शन
कहा- विनियमन के लागू होने से छात्रों को शैक्षणिक क्रेडिट प्रणाली का लाभ मिलेगा
वाराणसी, भदैनी मिरर। उच्च शिक्षा व्यवस्था, छात्रहित और शैक्षणिक सुधारों को लेकर बुधवार को शहर के शास्त्री घाट पर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अपना दल (कमेरावादी) तथा विभिन्न सामाजिक, छात्र-युवा संगठनों और आम नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय जनभावनाओं और छात्रहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल लिए जाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहाकि University Grants Commission द्वारा प्रस्तावित यूजीसी क्रेडिट रेगुलेशन 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाय। वक्ताओं ने कहा कि इस विनियमन के लागू होने से छात्रों को शैक्षणिक क्रेडिट प्रणाली का लाभ मिलेगा। लचीली शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी।