{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: दालमंडी में प्रशासन का बड़ा एक्शन, PWD ने 18 भवनों पर चलाया बुलडोजर, ड्रोन से निगरानी

भारी पुलिस बल, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान जारी, लाउडस्पीकर से हो रही मुनादी

 

वाराणसी (भदैनी मिरर)।धर्मनगरी वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वाराणसी के रिहायशी और व्यापारिक इलाके दालमंडी में लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच इलाके में कुल 18 चिन्हित भवनों को ढहाने का काम तेजी से चल रहा है।

15 नए और 3 पुराने अवैध भवनों पर चला हथौड़ा

मौके पर मुस्तैद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) की जांच में कुल 18 भवनों को चिह्नित किया गया था। जिनमें 15 हाल ही में बने नए निर्माण हैं, जबकि 3 पुराने भवन शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की सीधी देखरेख में इन सभी चिन्हित भवनों के ध्वस्तीकरण (demolition) की प्रक्रिया लगातार जारी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/YCfAhFjDUDM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/YCfAhFjDUDM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

ड्रोन कैमरों से निगरानी, छावनी में तब्दील हुआ इलाका


कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति या कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। पूरे दालमंडी क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पीएसी (PAC) और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पूरे इलाके की ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से निगरानी की जा रही है। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर आम लोगों की आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित किया गया है। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार घोषणाएं (मुनादी) कर लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासनिक कार्य में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से जारी है अभियान


आमतौर पर ऐसे बड़े ध्वस्तीकरण अभियानों में विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन दालमंडी में प्रशासन की मुस्तैदी के आगे स्थितियां पूरी तरह नियंत्रण में हैं। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, अब तक की कार्रवाई में किसी भी प्रकार का विरोध, तनाव या गतिरोध देखने को नहीं मिला है। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूरा अभियान शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रहा है।

मौके पर मौजूद अधिकारी ने  बताया, "फिलहाल क्षेत्र में पूरी तरह शांति है और किसी भी तरह का कोई गतिरोध सामने नहीं आया है। प्रशासनिक कार्रवाई नियमों के तहत और शांतिपूर्ण माहौल में लगातार जारी है।"