वाराणसी: अर्जुन को मिली भाजपा पिछड़ा मोर्चा में जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, समर्थकों में हर्ष
मिर्जामुराद के अर्जुन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाइयां
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की दिशा में वाराणसी जिले के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी नई पदाधिकारी सूची में काशी क्षेत्र के वाराणसी जिले से अर्जुन भोजवाल को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि अर्जुन भोजवाल को यह दायित्व मिलना उनके लंबे संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान है। समर्थकों का मानना है कि नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और पार्टी को मजबूती मिलती है। जिला कोषाध्यक्ष के रूप में अर्जुन भोजवाल पर संगठन की आर्थिक व्यवस्थाओं, कोष के प्रबंधन और वित्तीय दायित्वों के सुचारू निर्वहन की अहम जिम्मेदारी होगी। शुभचिंतकों ने पूर्ण विश्वास जताया है कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और पार्टी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में अपना योगदान देंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही अर्जुन भोजवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अर्जुन कछवा रोड (मिर्जामुराद) के रहने वाले है। वही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। सभी को विश्वास है कि उनके सक्रिय सहभागिता और नेतृत्व से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।