{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी : सारनाथ में युवक आकाश कश्यप ने फांसी लगाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम प्रपंच या पारिवारिक विवाद में घटना की आशंका

 

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वाराणसी, भदैनी मिरर। सारनाथ थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में आकाश कश्यप (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना गुरुवार शाम को हुई। इस घटना से आकाश के परिवार वाले सदमे में हैं।

आकाश एक सामान्य युवक था, जो गांव में ही रहकर छोटे-मोटे काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को परिवारवालों ने बताया कि आकाश किसी बात को लेकर तनाव में था, लेकिन कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। इस घटना से कोटवा गांव के लोग भी हैरान हैं। पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रपंच या परिवार से जुड़ा कोई विवाद घटना का कारण हो सकता है।