{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी: काशी-वरुणा के बाद गोमती जोन में तबादला, 19 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला 

कई चौकी प्रभारियों का भी तबादला, डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने जारी किया आदेश

 

वाराणसी, भदैनी मिरर। पुलिस कमिश्नर के गोमती जोन में भी 19 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। इसके पहले काशी जोन में 35 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदला गया था, उसके बाद वरुणा जोन में 28 दरोगाओं को इधर-उधर किया गया था।

डीसीपी गोमती नीतू कादयान ने सभी दरोगाओं को आज ही नवीन तैनाती स्थल पर रवाना होने का निर्देश दिया गया है।

किसको कहां मिली तैनाती

  1. चौकी प्रभारी बाबतपुर (फूलपुर) विजय कुमार कुशवाहा को चौकी प्रभारी कस्बा राजातालाब।
  2. चौकी प्रभारी कस्बा (राजातालाब) राजेश कुमार मौर्या को थाना फूलपुर से अटैच किया है।
  3. चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर (फूलपुर) पवन कुमार यादव को थाना सिंधोरा से अटैच किया गया है। 
  4. चौकी प्रभारी कछवां रोड (मिर्जामुराद) संदीप कुमार सिंह को थाना बड़ागांव से अटैच किया गया है।
  5. चौकी प्रभारी कालिकाधाम (कपसेठी) मधुसूदन त्रिपाठी को चौकी प्रभारी औद्योगिक नगर (फूलपुर) बनाया गया है।
  6. गोमती जोन में तैनात दरोगा मनीष कुमार सिंह को चौकी प्रभारी हरहुआ (बड़ागांव) बनाया गया है।
  7. थाना कपसेठी पर तैनात प्रवीण पांडेय को चौकी प्रभारी कालिकाधाम (कपसेठी) बनाया गया है।
  8. थाना फूलपुर पर तैनात दरोगा विनय कुमार प्रजापति को चौकी प्रभारी बाबतपुर (फूलपुर) बनाया गया है।
  9. चौकी प्रभारी रामेश्वर (जंसा) आदित्य सेन सिंह को चौकी प्रभारी धौकलगंज (कपसेठी) बनाया गया है।
  10. चौकी प्रभारी धौकलगंज (कपसेठी) रितेश सिंह को चौकी प्रभारी रामेश्वर (जंसा) बनाया गया है।
  11. चौकी प्रभारी करधना (मिर्जामुराद) अजीत कुमार मिश्रा को थाना राजातालाब से अटैच किया गया है।
  12. चौकी प्रभारी जंसा कस्बा (जंसा) मयंक सिंह को चौकी प्रभारी सिंधोरा कस्बा (सिंधोरा) बनाया गया है।
  13. डीसीपी गोमती जोन के पीआरओ रहे रौनक श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी जंसा कस्बा बनाया गया है।
  14. बड़ागांव थाने पर तैनात दरोगा कृष्ण कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी करधना (मिर्जामुराद) बनाया गया है। 
  15. चौकी प्रभारी सिंधोरा (कस्बा) रोशन सिंह को चौकी प्रभारी कठिरांव (फूलपुर) बनाया गया है।
  16. चौकी प्रभारी कठिरांव (फूलपुर) जितेंद्र कुमार वर्मा को राजातालाब थाने से अटैच किया गया है।
  17. थाना कपसेठी पर तैनात दरोगा मनीष कुमार को चौकी प्रभारी परमपुर (जंसा) बनाया गया है।
  18. चौकी प्रभारी हरहुआ (बड़ागांव) विवेकानंद द्विवेदी को चौकी प्रभारी कछवां रोड (मिर्जामुराद) बनाया गया है। 
  19. गोमती जोन में तैनात दरोगा सौरभ तिवारी को चौकी प्रभारी जखिनी (राजातालाब) बनाया गया है।