वाराणसी: मिर्जामुराद में हफ्ते भर से खड़ी दिल्ली नंबर की संदिग्ध बाइक, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सात दिन तक नहीं लौटा बाइक मालिक, मिर्जामुराद कस्बे में 'टॉक ऑफ द टाउन' बनी लावारिस मोटरसाइकिल
May 20, 2026, 14:36 IST
वाराणसी। क्षेत्र के मिर्जामुराद कस्बा में बुधवार के दिन उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब लोगों की एक सप्ताह से खड़ी लावारिस बाइक पर नजर पड़ी। बाइक पर लगे नंबर प्लेट दिल्ली का बताया गया। वही सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुड़ गई।
जानकारी के अनुसार प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मिर्जामुराद कस्बा में पिलर नंबर 31 के पास लगभग एक सप्ताह पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति हीरो आई स्मार्ट बाइक से आया जिसके नम्बर प्लेट पर DL 3 SCS 6380 था, और उसके नीचे पुलिस का लोगो लगा था, अज्ञात व्यक्ति ने बाइक वहीं खड़ा कर के आराम करने लगा। जबकि कुछ देर बाद वह उठकर कहीं चला गया। दूसरे दिन सुबह स्थानीय लोगों की जब नजर पड़ी तो देखा की बाइक वहीं पर खड़ी है। लोगों को लगा कि कोई व्यक्ति अपना भाई खड़ा करके गया है, आएगा तो लेकर जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे एक सप्ताह बीत गए। और बाइक वैसी की वैसी खड़ी रही। जो बुधवार को चर्चा का विषय बन गया।
सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने अज्ञात लावारिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। और जांच में जुट गई। वही इस मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि संदिग्ध बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस इसकी हर पहलू पर जांच कर रही है।