UP महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने वाराणसी में स्कूल, चिल्ड्रन विलेज और महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बालिकाओं के साथ मोटिवेशनल सेशन, बाल विवाह विरोधी शपथ और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया; साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश
Dec 20, 2025, 19:50 IST
वाराणसी, भदैनी मिरर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जनपद वाराणसी का निरीक्षण करते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, शिवपुर, SOS चिल्ड्रन विलेज, चौबेपुर और जिला महिला चिकित्सालय, कबीर चौरा का दौरा किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण
- निरीक्षण के दौरान कुल 79 बालिकाएं उपस्थित पाई गई। बालिकाओं के साथ मोटिवेशनल सेशन आयोजित किया गया।
- विद्यालय वार्डन विशाखा सिंह को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक माह विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा बालिकाओं के लिए मोटिवेशनल भाषण कराए जाएं।
- बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सभी बालिकाओं ने शपथ ली और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए प्रेरित किया गया।
- विद्यालय की सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सही और संतोषजनक पाई गईं।
SOS चिल्ड्रन विलेज, चौबेपुर का निरीक्षण
- संस्था में कुल 118 आवासित बच्चे हैं।
- संस्था में बच्चों को घर जैसा माहौल प्रदान किया जा रहा है।
- शिक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं उचित और संतोषजनक पाई गईं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिराइगांव का निरीक्षण
- मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
- साफ-सफाई में सुधार लाने के लिए निर्देश दिए गए।
जिला महिला चिकित्सालय, कबीर चौरा का निरीक्षण
- प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ नीता वर्मा और डॉ अलका सिंह के मार्गदर्शन में महिला वार्ड, सिजेरियन वार्ड और स्पेशल वार्ड का निरीक्षण किया गया।
- अस्पताल की साफ-सफाई और सुविधाएं उत्तम पाई गईं।
- अस्पताल में मासिक लगभग 400 महिलाओं की डिलीवरी हो रही है।
- महिलाओं को मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की जानकारी नहीं थी; इसके लिए हेल्प डेस्क स्थापित कर योजना में पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में शामिल अधिकारी
महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, महिला थाने से उप निरीक्षक प्रतिभा चौहान शामिल रहीं।