{"vars":{"id": "125128:4947"}}

मुगलसराय स्टेशन पर ट्रेन में 1.75 करोड़ रूपये के साथ पकड़े गये दो संदिग्ध

लखनऊ के ठाकुरगंज और और प्रिग्नेश गुजरात के आणंद के रहनेवाले हैं रितेश पटेल और प्रिग्नेश

 
बरामद नोटों के बाबत कोई साक्ष्य नही दिखा सके दोनों, जीआरपी ने किया आयकर टीम के हवाले

वाराणसी, भदैनी मिरर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) की जीआरपी टीम ने शुक्रवार की देर रात प्लेटफार्म नं. 1 पर आयी ट्रेन 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस के कोच ए-1 में दो संदिग्ध व्यक्ति रितेश पटेल और प्रिग्नेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपये बरामद हुए। रितेश लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्रके नियर शनिदेव का और प्रिग्नेश आणंद (गुजरात) के सम्भाट जिला के स्वामी नारायण फालियू, मेटपुर का निवासी है। पुलिस को आशंका है कि यह धनराशि हवला कारोबार से जुड़ी है। पूछताछ में आरोपित बरामद नोटों से सम्बंधित कोई साक्ष्य प्रस्तुत नही कर सके।

बरामद रुपयों के बारे में आयकर विभाग को विधिक कार्यवाही हेतु सूचित कर दिया गया। अब आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। इन्हें गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में एसआई स्वतंत्र सिंह, हेड कांस्टेबल मो. असगर, अभय नारायण सिंह, कांस्टेबल अनूप कुमार कुशवाहा, संग्राम भूषण सिंह, रणधीर सिंह, विजय सिंह सरोज आदि रहे।