{"vars":{"id": "125128:4947"}}

मिर्जामुराद में कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो व्यक्ति घायल

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली के रहनेवाले हैं दोनों 

 

पुलिस ने घायलों को वाराणसी शहर के अस्पताल के लिए भेजा

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र बंगलाचट्टी स्थित नेशनल हाईवे से सटे सर्विस लेन पर बुधवार की दोपहर कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राज नारायण सिंह (40) और कृपा शंकर (45) के रूप में हुई है। दोनों मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली के निवासी हैं। 

स्कूटी सवार दोनों व्यक्ति मिर्जापुर जिले के निगतपुर से अपनी स्कूटी पर फूल-माला लादकर मिर्जामुराद सर्विस लेन से वाराणसी की तरफ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को वाराणसी अस्पताल के लिए भेजवाया। पुलिस दुर्घटना करनेवाले कार की तलाश कर रही है। आसपास और हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।