{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Video : सवारियों से भरी दो नावों की टक्कर से रीवा घाट पर मची अफरातफरी, डूब गई एक नाव

नाविकों और गोताखोरों की तत्परता से बचा लिये गये राव सवार

 

समय रहते हुई कार्रवाई से बची लोगों की जान

वाराणसी, भदैनी मिरर। भेलूपर थाना क्षेत्र मे अस्सी घाट के बगल में रीवा घाट के पास सोमवार को गंगा में दो नावों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके चलते एक नाव पूरी तरह डूब गई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। डूबती नाव में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

 

घाट के सामने दो नावों की टक्कर और नाव सवार लोगों का शोर सुनकर घाट पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय नाविकों, गोताखोरों और राहतकर्मियों की तत्परता से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यह हादसा दोपहर में हुआ। दोनों नावें विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। अचानक दोनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक नाव क्षतिग्रस्त हो गई। धीरे-धीरे उसमें पानी भरने लगा और वह डूब गई। इस दौरान ही उसमें सवार लोग बचा लिये गये।

नाव से चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद नाविक और गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर कुछ ही मिनटों में सभी यात्रियों को सुरक्षित घाट पर पहुंचा दिया। नाविकों और राहतकर्मियों की तत्काल कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। दुर्घटना की जांच की जा रही है। पुलिस नाविकों से पूछताछ कर रही है।