{"vars":{"id": "125128:4947"}}

BHU में 20 को नही है ईद की छुट्टी, प्रशासन ने जारी की आधिकारिक सूचना

20 या 21 मार्च को लेकर संशय खत्म, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने जारी किया नोटिस

 

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में ईद की छुट्टी को लेकर चल रहा संशय अब खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ईद का पर्व 21 मार्च 2026 (शनिवार) को मनाया जाएगा और इसी दिन अवकाश घोषित किया गया है।

विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (सामान्य प्रशासन) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ईद के अवसर पर 21 मार्च को विश्वविद्यालय बंद रहेगा। इससे पहले छात्रों और कर्मचारियों के बीच यह भ्रम बना हुआ था कि अवकाश 20 मार्च को रहेगा या 21 मार्च को।

प्रशासन द्वारा जारी इस आधिकारिक सूचना के बाद अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है और सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियां 21 मार्च को स्थगित रहेंगी।

कन्फ्यूजन हुआ खत्म

गौरतलब है कि चांद दिखने की स्थिति के आधार पर ईद की तारीख तय होती है, जिस कारण हर साल अवकाश की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाती है। इस बार BHU प्रशासन ने पूर्व में ही स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं।