{"vars":{"id": "125128:4947"}}

आपके सिम कार्ड से 6 करोड़ का फ्राड हुआ है, आपके घर CBI जाएगी, शिक्षक को डिजीटल अरेस्ट कर 66 हजार का फ्राड

शिक्षक को डिजीटल अरेस्ट कर 66 हजार रुपए का फ्राड करने का मामला

 
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र चक्रपानपुर गांव निवासी शिक्षक को डिजीटल अरेस्ट कर 66 हजार रुपए का फ्राड करने का मामला सामने आया है। यह घटना बीते बुधवार को बताई जा रही है। वही इस मामले में शिक्षक मिर्जामुराद थाने में तहरीर दे कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव निवासी चंद्रशेखर बिंद जो पेशे से शिक्षक है। बीते बुधवार को वह अपने घर के कमरे में तभी अननोन नंबर से कॉल आया और महिला ने कहा कि आपके सिम कार्ड नंबर से 6 करोड़ का फ्राड हुआ है। आपके घर सीबीआई जाएगी आप हमारे अधिकारी से बात कीजिए। इतने में शिक्षक के फोन पर व्हाट्सएप पर एक डीज़ल अरेस्ट का मैसेज आया जिसके वजह से वह डर कर एक बार में 20 हजार और दूसरी में 46 हजार कुल 66 हजार रुपए यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कर दिए। 
कुछ देर बाद शिक्षक को एहसास हुआ कि इनके साथ डिजिटल अरेस्ट कर के ऑनलाइन फ्राड हुआ है। जिस संबंध में यह मिर्जामुराद थाने में तहरीर दिए है।
वही इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।