{"vars":{"id": "125128:4947"}}

काशी जोन में आधा दर्जन दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला, रमना चौकी इंचार्ज भेलूपुर थाने से अटैच 

डीसीपी काशी जोन ने किया तबादला, छह दरोगाओं में 3 महिला दरोगा भी शामिल 

 

वाराणसी,भदैनी मिरर।  कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन में छह दरोगा का कार्यक्षेत्र बदला गया है। डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल ने कई चौकी पर नए प्रभारी तैनात किये है। वहीं चौकी प्रभारी रमना (लंका) को थाना भेलूपुर से अटैच कर दिया है। चौकी प्रभारी सुजाबाद रहे गौरव मिश्रा को चौकी प्रभारी रमना बनाया है। 

डीसीपी ने चौकी प्रभारी चेतगंज रहीं महिला दरोगा प्रेमलता को चौकी प्रभारी सप्तसागर (कोतवाली ) बनाया है। रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी महिला थाना रहीं शिप्रा सिंह को चौकी प्रभारी चेतगंज बनाया है। थाना आदमपुर पर अटैच रहीं महिला दरोगा जागृति गिरी को  रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी महिला थाना बनाया गया है। चौकी प्रभारी सप्तसागर रहे प्रशांत पांडेय को चौकी प्रभारी सुजाबाद (रामनगर) बनाया गया है।