{"vars":{"id": "125128:4947"}}

विद्यालय पढ़ने गये किशोर व किशोरी लापता, लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

किशोरी के परिजनों ने सहपाठी पर लगाया ले जाने का आरोप

 

विद्यालय गये थे दोनों पढ़ने और वहीं से हो गये लापता

वाराणसी, भदैनी मिरर। कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने छात्रा के विद्यालय में पढ़नेवाले सहपाठी पर बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चूंकि किशोरी और किशोर दोनों नाबालिग हैं। इसलिए पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों किशोरी सेवापुरी क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने विद्यालय जाकर छात्रा के बारे में जानकारी की। अध्यापकों को घटना की जानकारी दी गई। इस दौरान किशोर और किशोरी के सहपाठियों से पता चला कि दोनों कहीं चले गये हैं।

परिवार वालों ने किशोर के परिजनों से भी सम्पर्क किया। दोनों ही परिवार के लोग उन्हें तलाश रहे हैं। लेकिन उनका पता नही चल सका है। पुलिस उनकी तलाश के लिए मुखबिर और सर्विलांस की  मदद ले रही है। फिलहाल किशोर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।