मिर्जामुराद में घरेलू कलह का अजीब मामला: सास से विवाद के बाद जान देने के लिए बहु ने खाया सिंदूर, तबीयत बिगड़ी
वाराणसी: सास की डांट से आहत बहू ने खाया सिंदूर, हालत बिगड़ने पर ICU में भर्ती
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज मड़ई गांव में मंगलवार की देर रात सब्जी में बनाने को लेकर सास और बहू के बीच विवाद हो गया। सास की डांट से आहत बहु ने सिंदूर खा लिया। जिससे विवाहिता की तबियत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, मेंहदीगंज मड़ई गांव निवासी कविता उर्फ बेबी पटेल पत्नी विकास कुमार पटेल का रात करीब 11:30 बजे अपनी सास धमपत्ती देवी पत्नी स्वर्गीय कांता पटेल से पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि घर में सब्जी बनाने अथवा स्वाद को लेकर सास ने बहू को डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
परिजनों के मुताबिक, इस घरेलू विवाद के बाद कविता उर्फ बेबी पटेल ने घर में रखा सिंदूर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे तत्काल खजूरी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए विवाहित को ICU में भर्ती कराया गया।
बुधवार की सुबह चिकित्सकों के अनुसार महिला फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी ली। और आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।