{"vars":{"id": "125128:4947"}}

सपा की सहयोगी पार्टी के अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर धमकी, वाराणसी पुलिस से की शिकायत

पूर्व नेता ने दी "माला पहनाकर मारने" की धमकी, पीड़ित ने थानाध्यक्ष शिवपुर को सौंपा प्रार्थना पत्र

वाराणसी, भदैनी मिरर। पूर्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े रहे बृजेश राजभर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सपा के सहयोगी राष्ट्रीय इक्वल पार्टी के अध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बृजेश पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें सोशल मीडिया और प्रेस मीडिया के माध्यम से गाली-गलौज, धमकी और “माला पहनाकर मारने” जैसी सार्वजनिक धमकियों का ज़िक्र किया गया है।

पीड़ित ने बृजेश राजभर की लगातार अभद्र टिप्पणियों और धमकियों से परेशान होकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उसने लिखा है कि यह व्यक्ति लगातार उसे निशाना बना रहा है।

शशिप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि 10 जून 2025 को महेंद्र राजभर को जौनपुर के थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम आशापुर में माला पहनाकर थप्पड़ मारे।
इस घटना की एफआईआर थाना जलालपुर में दर्ज है। इसके आलावा कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का भी सारनाथ के महाराजा सुहेलदेव पार्क में तेरही संस्कार जैसा कार्यक्रम कर चुका है। सोशल मीडिया पर लगातार हर समाज विशेष के विरुद्ध अपमानजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग करता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">