{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी में रूंगटा स्टील की डीलर मीट: गुणवत्ता और नई तकनीक पर जोर, 200+ डीलर्स हुए शामिल

उदयपुर (चंदापुर) में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी अधिकारियों ने TMT सरिया की खासियत और बाजार के नए अवसरों पर किया फोकस

 
वाराणसी, भदैनी मिरर। शहर के उदयपुर (चंदापुर) स्थित एक होटल में रूंगटा स्टील एवं मूनआइस मार्केटर्स एंड कंसलटेंट की ओर से भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 200 से अधिक डीलर्स की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य डीलर्स के साथ संवाद स्थापित करना, उत्पादों की गुणवत्ता से अवगत कराना और बाजार में उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी साझा करना रहा।
कंपनी अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस मौके पर रूंगटा स्टील के संयुक्त उपाध्यक्ष एवं हेड (सेल्स एंड मार्केटिंग) अरविंद कुमार, सीनियर जनरल मैनेजर आलोक दास और असिस्टेंट जनरल मैनेजर गौरव पांडेय उपस्थित रहे। वहीं मूनआइस मार्केटर्स एंड कंसलटेंट (वाराणसी जोन के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर) की ओर से आदित्य सिंह ने भी डीलर्स को संबोधित किया।
गुणवत्ता और तकनीक पर विशेष जोर
कार्यक्रम के दौरान कंपनी अधिकारियों ने रूंगटा टीएमटी बार की गुणवत्ता, मजबूती और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही भवन निर्माण में इस्तेमाल हो रही नई तकनीकों और आधुनिक तरीकों पर भी चर्चा की गई।
अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर निर्माण के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्टील का चयन बेहद जरूरी है। उन्होंने डीलर्स को उत्पाद की विशेषताओं के साथ-साथ ग्राहकों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया।
डीलर्स को बताए गए नए व्यापारिक अवसर
डीलर मीट में बाजार की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन डीलर्स और कंपनी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं, जिससे व्यापार को नई दिशा मिलती है।