धर्म नगरी काशी की पॉश कालोनी में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़
संचालिका की बहन समेत चार युवतियां और एक ग्राहक गिरफ्तार
कोलकाता और आसनसोल की रहेवाली हैं युवतियां, बिहार तक फैला है गिरोह का जाल
सेक्स रैकेट का संचालक और उसकी पत्नी फरार, संचालिका की बहन पकड़ी गई
वाराणसी, भदैनी मिरर। धर्म नगरी काशी में अनैतिक देह व्यापार के अड्डों की भरमार होती जा रही है। स्पा सेंटरों, हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार के अड्डों के बाद अब शहर के पॉश इलाकों में भी ऐय्याशी के अड्डे खुल गये हैं। वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के कुंज बिहार कोलोनी में शनिवार को कैंट पुलिस और एसओजी-2 ने देह व्यापर के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान संचालिका की बहन सहित चार युवतियां और एक ग्राहक पकड़ी गई हैं। इसके अलावा फ्लैट में आपत्तिजनक सामग्रियां मिली हैं। बताया जाता है कि पकड़ी गई युवतियों में एक संचालिका और तीन युवतियां कोलकाता व आसनसोल की रहनेवाली हैं। ऐय्याशी का यह अड्डा बहन और बहनोई मिलकर चला रहे थे। इनका संगठित गिरोह है।
पुलिस को कुंज बिहार कालोनी में ऐय्याशी के अड्डे की सूचना मिली थी। इस गिरोह का मायाजाल कोलकाता, आसनसोल से लगायत बिहार तक फैला है। पुलिस गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ कर रही है। गिरोह को संचालित करने में कुछ सफेदपोशों के भी नाम सामने आये हैं। पता चला है कि कुछ प्रभावशाली लोग भी यहां अपनी हवस की भूख मिटाने आते थे। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। खबर यह भी है कि छापे के बाद कई प्रभावशाली लोगों ने इन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस से सम्पर्क किया। लेकिन बात नही बनी।
छापे के दौरान सैक्स रैकेट का मुख्य संचालक और उसकी पत्नी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। जांच में सामने आया है कि यह सेक्स रैकेट सिद्धार्थ राजपुरिया और उसकी पत्नी पायल राजपुरिया द्वारा संचालित किया जा रहा था। दोनों ने सेंट्रल जेल रोड की कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर वहां देह व्यापार का नेटवर्क खड़ा किया था। लड़कियों को प्रशिक्षण या काम दिलाने के बहाने बुलाया जाता था और फिर उन्हें इस धंधे में धकेल दिया जाता था। पुलिस सिद्धार्थ और उसकी पत्नी की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि इस मामले में संचालक की साली और प्रयागराज की रहनेवाली रेहा श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पकड़ी गई तीन अन्य युवतियां पश्चिम बंगाल व आसनसोल की रहने वाली बताई जा रही हैं।