{"vars":{"id": "125128:4947"}}

PM Modi : नमो घाट पहुंचे पीएम मोदी, 'जय श्रीराम' के नारों के साथ हुआ स्वागत

PM Modi Varanasi Visit Live: नमो घाट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 'जय श्रीराम' के जयकारों के बीच वायुसेना के एयर शो का कर रहे अवलोकन

 

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क, वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के तहत मिर्जामुराद में 150 करोड़ रुपये की 'अरविंद मिल' का लोकार्पण करने के बाद सीधे नमो घाट पहुंचे। नमो घाट पर पहुंचते ही उपस्थित जनसमूह ने 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी नारों के साथ प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/lmFPamsK0HU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/lmFPamsK0HU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" title="YouTube video player" width="560">

रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के साथ देख रहे 'विंग्स ओवर गंगा' का रोमांच

नमो घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। तीनों दिग्गज काशी के आसमान में भारतीय वायुसेना के जांबाज विमानों और एरोबैटिक टीमों द्वारा की जा रही कलाबाजियों और करतबों (Wings Over Ganga Air Show) का आनंद ले रहे हैं।

प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमो घाट और आसपास के गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में लोग इस ऐतिहासिक और भव्य एयर शो के साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री की मौजूदगी से काशीवासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।