मुगलसराय : पुराने विवाद में चार लोगों को मारी गई गोली, घायल ट्रामा सेंटर में कराये गये भर्ती
विवाद के बाद की गई फायरिंग से अफतरातरी
घटना के बाद से आरोपित फरार, पुलिस कर रही तलाश
वाराणसी, भदैनी मिरर। चंदौली में गनशॉट की सूचना पाकर मौके पर मुगलसराय कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास हाईवे किनारे शनिवार की देर रात बदमाशों ने पुराने विवाद में चार लोगों को गोली मार दी। घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी गोलू यादव (26) सहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रहता था। शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर के उसका गांव में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद देर रात सहजौर गांव के एक युवक ने गोलू यादव पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर बीच बचाव करने आए सोनू यादव, कृष्णा यादव और अक्षय यादव को भी उसने गोली मार दी।
घटना के बाद हमलावर भाग निकले। आनन फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को निजी वाहन से लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। इसमें गोलू यादव की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली सहित कई थानों की फोर्स पहुंची गई। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गोली लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।