मिर्जामुराद में दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित हो कर पलटी आधा दर्जन से ज्यादा घायल
मथुरा से दर्शन कर बिहार लौटते वक्त रूपापुर में हुआ हादसा
Mar 6, 2026, 13:11 IST
मिर्जामुराद। क्षेत्र के रूपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को तड़के सुबह एक दर्शनार्थियों से भरी मालवाहक पिकअप अनियंत्रित हो कर पलट गई। पिकअप में लगभग 30 लोग सवार थे जिसमें से दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार भभुआ ( बिहार ) निवासी सभी दर्शनार्थी मथुरा से दर्शन कर अपने घर की तरफ लौट रहे थे (मिर्जामुराद) थाना अंतर्गत रूपापुर हाईवे पर मालवाहक पिकअप अचानक से अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें सवार दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल है।
इधर सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, वही बाकी अन्य लोग बाल बाल बच गए है। वही पुलिस एन.एच.आई के क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे हटवा यातायात बहाल करवा दिए है।