{"vars":{"id": "125128:4947"}}

राजातालाब में सरकारी एम्बुलेंस की टक्कर से विवाहिता की मौत, मायके जाते वक्त हुआ हादसा

नवजात भतीजे के जन्म पर बधाई देने का रही थी अस्पताल रास्ते में ही एंबुलेंस ने मारी टक्कर

 
वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के कोहल का पुल के पास शुक्रवार को एक एंबुलेंस के टक्कर से विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। वही मृतक महिला के पति के तहरीर पर एम्बुलेंस के खिलाफ राजातालाब पुलिस मुकदमा दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार (जंसा) थाना क्षेत्र के रैसिपुर निवासिनी प्रियंका सिंह उर्फ पिंकी उम्र (45) वर्ष पत्नी अमित सिंह शुक्रवार की शाम घर से सीहोरवा (राजातालाब) स्थित अपने मायका भाई को पुत्र होने की खुशी में बधाई देने के लिए जा रही थी। पति का आरोप है कि सरकारी एंबुलेंस डायल 102 ने लापरवाही पूर्वक कोइल के पुल के पास मेरी पत्नी जब ऑटो से उतर रही थी तभी वह टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरीके से लहूलुहान हालत में रोड पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जक्खिनी स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजन को हुई घर में कोहराम मच गया।
मृतक महिला के एक पुत्र व एक पुत्री बताई गई। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं देर शाम पति के तहरीर पर राजातालाब पुलिस अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
वही परिजनों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्यवाही करने मांग की है।