कफ सिरप कांड में मनोज यादव और भोला की सम्पत्ति चम्पा टॉवर कुर्क, जैतपुरा क्षेत्र में हुई कार्रवाई
कफ सिरप कांड के मास्टरमाइंड भोला जायसवाल समेत कई आरोपितों की सम्पत्ति हो चुकी है कुर्क
मंगलवार को चल-अचल सम्पत्ति कुर्क करने के लिए पहुंची पुलिस टीम
वाराणसी, भदैनी मिरर। कफ सीरप तस्करी प्रकरण के आरोपितों मनोज कुमार यादव और भोला प्रसाद जायसवाल की चंपा टॉवर स्थित संपत्ति मंगलवार को कुर्क की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर अवैध संपत्तियों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है। अन्य आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस ने उनके अपराध से अर्जित अचल सम्पत्तियों व खातो को मंगलवार को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। बीएनएस की धारा 68-एफ (1), एनडीपीएस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई के दौरान कुल 13 करोड 53 लाख 05 हजार 985 रुपया मल्य की सम्पत्ति को फ्रीज की गई। गौरतलब है कि भोला समेत अन्य आरोपितों की अबतक करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है।
कफ सीरप प्रकरण में थाना कोतवाली में पंजीकृत अभियोग में आरोपित मनोज कुमार यादव और भोला प्रसाद जायसवाल की जैतपुरा थाना क्षेत्र में स्थित चंपा टॉवर को मंगलवार की दोपहर कुर्क/अधिग्रहण किया गया। आपको बता दें कि भोला प्रसाद जायसवाल तस्करी सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है, जबकि उसका बेटा शुभम जायसवाल मुख्य आरोपी है जो फिलहाल फरार है।
मनोज कुमार यादव जैतपुरा थाना क्षेत्र के औसानगंज माहल्ले का निवासी है। पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार यादव द्वारा भारी मात्रा में न्यू फेन्साडिल कफ सीरप को वाराणसी व आस पास के क्षेत्रों में फर्जी एव कूटरचित ई वे विल तैयार कर नशे के रूप मे प्रयोग करने के लिए विभिन्न फर्मों के माध्यम से विक्रय कर भारी आर्थिक लाभ अर्जित किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि उसने अपराध से अर्जित धन से अचल सम्पत्ति क्रय की। इसको चिन्हित करने के बाद फ्रीज करने की कार्रवाई की गई।