वाराणसी कमिश्नरेट में एक साथ 35 दरोगाओं का तबादला, कई चौकी इंचार्ज भी इधर-उधर
कई चौकी प्रभारी थाने से अटैच, डीसीपी काशी जोन ने दी नई तैनाती
Updated: Nov 17, 2026, 23:23 IST
वाराणसी, भदैनी मिरर। कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा कार्यप्रणाली में कसावट लाने के उद्देश्य से काशी जोन में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में काशी जोन पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद कुल 35 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) काशी जोन गौरव बंसवाल की ओर से आधिकारिक स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ को थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखें पूरी सूची-