काशी जोन में 5 दरोगाओं का फिर कार्यक्षेत्र बदला, संकटमोचन और खोजवा चौकी प्रभारी बदले
विकास मिश्रा बने चौकी प्रभारी कस्बा रामनगर, चौकी प्रभारी खाजवां थाने से अटैच
Nov 18, 2026, 18:47 IST
वाराणसी, भदैनी मिरर। डीसीपी काशी जोन गौरव वंशवाल ने बुधवार को 5 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र बदल दिया। संकटमोचन चौकी और खोजवां चौकी प्रभारी बदल गए है।
डीसीपी काशी जोन के मुताबिक चौकी प्रभारी कस्बा (रामनगर) को अनुकंपा के आधार पर थाना रामनगर से अटैच किया गया है। चौकी प्रभारी संकटमोचन (लंका) विकास मिश्रा को चौकी प्रभारी कस्बा (रामनगर) बनाया गया है।
थाना लंका पर तैनात कृष्ण कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी संकटमोचन (लंका) बनाया गया है। चौकी प्रभारी खोजवां (भेलूपुर) मनोज कुमार चौहान को थाना भेलूपुर से अटैच कर दिया गया है। थाना चितईपुर पर तैनात दरोगा विवेक सिंह को चौकी प्रभारी खोजवां बनाया गया है।