हार्डकोर अपराधी को बिना लंगड़ा किये पुलिस ने किया गिरफ्तार
भदोही और वाराणसी के थानों में गैंगेस्टर एक्ट समेत कई संगीन धाराओें में दर्ज हैं मुकदमे
फोन और सोशल मीडिया के जरिए मांग रहा था 30 हजार की रंगदारी, दे रहा था जान से मारने की धमकी
हार्डकोर अपराधी को बिना लंगड़ा किये गिरफ्तारी पर उठा सवाल
वाराणसी, भदैनी मिरर। कपसेठी पुलिस ने रविवार को जान-माल की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर व हार्डकोर अपराधी को रविवार को कपसेठी से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरिहिरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से 30,000 की रंगदारी मांगने का आरोपित घोषिला निवासी पंकज सिंह उर्फ राड कपसेठी में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार रोहित कुमार सिंह ने कपसेठी थाने में 22 जनवरी को तहरीर दी। बताया कि पंकज सिंह ने फोन कर उससे 30,000 रूपये की रंगदारी की मांग की है। रूपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पंकज ने ारा अतुल सिंह के मोबाइल का इस्तेमाल किया था। इसके बाद लगातार धमकियां दी जा रही थी। ऑडियो कॉल, व्हाट्सएप एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से वादी के बच्चों के अपहरण की धमकी भी दी गई। पंकज सिंह कपसेठी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ भदोही, जौनपुर व वाराणसी में गुंडा एक्ट और कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कपसेठी पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ भदोही, वाराणसी में गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार इसकी पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से भी सांठगांठ रही। इसके कारण वह अब तक बचता रहा। कुछ सफेदपोशों का भी इसे संरक्षण प्राप्त है। यही वजह है कि इसे लंगड़ा करने के वजाय इसकी गिरफ्तारी दिखा दी गई। वैसे भी छोटे-मोटे अपराधों में मुठभेड़ में लंगड़ा कर गिरफ्तारी दिखानेवाली पुलिस का इस तरह से गिरफ्तारी की मीडिया को प्रेस रीलिज लोगों का खटक रही है।