{"vars":{"id": "125128:4947"}}

दिल्ली से पहुंची प्रेमिका, प्रेमी के घर साथ रहने के लिए अडी, प्रेमी के पत्नी ने थप्पड़ मार के भगाया, मामला पहुंचा थाने

7 साल से था प्रेमिका से प्रेम प्रसंग, बीच में युवक ने दूसरे युवती से कर ली शादी

 
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की प्रेमिका चेन्नई में काम कर रहे अपने प्रेमी के बुलाने पर एक पखवारा पूर्व दिल्ली पहुंच गई। लगभग चार दिन बाद प्रेमी ने प्रेमिका से बहानेबाजी कर बिना बताए वही छोड़ अपने घर लौट आया। इधर बुधवार को प्रेमिका भी दिल्ली से अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और खूब हाई वोल्टेज ड्रामा चला, प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इस बीच घर पर मौजूद प्रेमी की पत्नी ने प्रेमिका को थप्पड़ थप्पड़ मार कर घर से भगा दिया। तो प्रेमिका दरवाजे के गेट पर ही बैठकर रोने विलखने लगी।
जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका का आरोप है कि हमारा प्रेम प्रसंग लगभग 7 वर्षो से चल रहा है। हम लोग एक दूसरे के घर पर आते-जाते रहे, लगभग 1 साल पहले वाराणसी के एक मंदिर में हम दोनों विवाह कर लिए थे, लेकिन परिवार के राजी न होने पर साथ नहीं रहते थे, और बीच-बीच में मिलते रहते थे। प्रेमिका का आरोप है कि पिछले साल प्रेमी ने बिना बताए विवाह कर लिया। जब इसका हमने विरोध किया तो प्रेमी ने कहा कि तुमको भी साथ रखेंगे। इस मान मनौवल के बीच चोरी छिपे इनका रिश्ता चलाता रहा। 
लगभग एक पखवारा पूर्व चेन्नई से दिल्ली पहुंचा प्रेमी के कहने पर प्रेमिका भी वहां पहुंच गई। और साथ रहने की बात कही लेकिन बीच में ही प्रेमिका को बहाना बना वही छोड़ प्रेमी अपने घर लौट आया। जब प्रेमिका मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की तो प्रेमी का कोई जवाब नहीं आया। बुधवार को प्रेमिका सुबह दिल्ली से प्रेमी के घर पहुंच गई और साथ रहने के लिए अड़ गई। वहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखते हुए काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। 
सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया और वहां घण्टो पंचायत चला। इधर प्रेमिका के परिजन घर आने के लिए लड़की को साफ मना कर दिया। कहे कि जिसके लिए घर से निकली थी उसी के साथ रहो। इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका का मामला संज्ञान में आया है, तहरीर मिलने पर पुलिस उचित कार्यवाही करेगी।