याद किये गये पूर्व विधायक ईश्वर शरण सिंह ‘भाईजी‘, अतिथियों का हुआ सम्मान
मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह समेत कांग्रेस नेताओं ने भाईजी को बताया प्रेरणाश्रोत
संगोष्ठी के बाद कवि गोष्ठी का आयोजन
वाराणसी, भदैनी मिरर। अस्सी-लंका रोड स्थित राणाजी मूवमेंट सभागार में गुरूवार को पूर्व विधायक स्व. ईश्वर शरण सिंह “भाई जी“ की 101 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान संगोष्ठी, कवि गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। अतिथियों का स्वागत स्व. ईश्वर शरण सिंह स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा रहे। अध्यक्षता विजय शंकर पाण्डेय ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह और गंगा सहाय पाण्डेय ने “भाई जी“ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहाकि भाईजी का समाज में अनुकरणीय योगदान है। हम सबको समाज सेवा के लिए उनके बताएं मार्गों पर चलना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप पाण्डेय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया। कवि गोष्ठी कवि सिद्धनाथ शर्मा आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया। इस अवसर पर राणा शेर सिंह, विपिन पाण्डेय, बच्चा शुक्ला, संतोष मिश्रा, नवीन पाण्डेय, संतोष पाठक, गुरु प्रसाद जायसवाल, साधना यादव, कुसुम सिंह, सीमा यादव, डॉ. दशरथ पवार, डॉ. प्रेम नारायण सिंह आदि रहे।