{"vars":{"id": "125128:4947"}}

डम्फर के केबिन में बना रहे थे खाना, सिलेंडर में लगी आग और मची अफरातफरी

चालक ने सिलेंडर को बालू की ओर फेंका और तभी हो गया धमाका

 

दोनों चालकों की बची जान, कहा-भगवान ने बचाई जिंदगी

वाराणसी, भैदेनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रानेचट्टी के समीप हाईवे से सटे नहर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की दोपहर डम्फर ड्राइवर केबिन में गैस पर खाना बना रहे थे, तभी उसमें आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबुझ का परिचयय देते हुए सिलेंडर बाहर फेक दिया। इतने में देखते ही देखते तेज़ धमाके साथ गैस ब्लास्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार ड्राइवर बसन्त लाल यादव निवासी भैसा, कछवा बाजार (मिर्जापुर) व विजय मौर्या निवासी चौरी, (भदोही) गिट्टी लदी डम्फर को हाईवे के नहर की तरफ जाने वाले मार्ग पर किनारे खड़ी कर गिट्टी गिराने का इंतजार कर थे। उसी समय वह लोग अपने डम्फर के केबिन में ही छोटे वाले गैस बाटला पर खाना पकाने लगे कुछ देर में उस गैस सिलेंडर सें रिसाव से उसमें आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर अपने सूझबुझ से गैस सिलेंडर तुरंत खेत की तरफ फेंक दिया।

जैसे ही ड्राइवर सिलेंडर को बालू की तरफ ले जाने को आगे बड़ा उसमें तेज़ धमाके साथ ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक सुनाई दिया। ब्लास्ट के बाद सिलेंडर 100 मीटर दूर जा का गिरा। ब्लास्ट से दोनों ड्राइवर बाल-बाल बच गए। ड्राइवर बसन्त लाल यादव ने कहा के भगवान ने हमलोग की आज जान बचाया दी।