{"vars":{"id": "125128:4947"}}

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत, घर में मचा कोहराम

बंगला चट्टी नेशनल हाईवे के सर्विस लेन पर हुई दुर्घटना

 

खुजुरी गांव के रहनेवाले थे शीतला प्रसाद यादव

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। क्षेत्र के बंगला चट्टी स्थित नेशनल हाईवे से सटे सर्विस लेन पर बुधवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर  दिया। 

जानकारी के अनुसार शीतला प्रसाद यादव (52) खजूरी (मिर्जामुराद) स्थित अपने घर से मिर्जामुराद बाजार की तरफ हाईवे से सटे सर्विस लेन से साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान किसान इंटर कॉलेज के समीप ट्रक के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस आनन फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले गई। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया गया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शीतला प्रसाद खेती करते थे। उनके तीन पुत्र व एक पुत्री है।