शीतला धाम में दर्शन करने गई श्रद्धालुओं का भीड़ में चैन व मंगलसूत्र स्नेचिंग, एक महिला स्नेचर को श्रद्धालुओं ने दबोचा
पकड़ी गई महिला से मिर्जामुराद पुलिस हर पहलू पर कर रही है पूछताछ
Apr 2, 2026, 12:10 IST
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर शीतला धाम में गुरुवार की सुबह दर्शन करने जा रही महिला श्रद्धालुओं की मेले में भीड़ का फायदा उठाकर मंगलसूत्र व सोने की चेन स्नैचिंग कर ली गई। इस दौरान एक महिला स्नेचर को श्रद्धालुओं ने धरदबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद)थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में स्थित शीतला धाम बड़ी पूर्णिमा के दिन हर साल मेला लगता है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु शीतला माता का दर्शन करने आते हैं, इसी बीच भीड़ में घूम रही महिला स्नेचर दो महिलाओं के सोने की चेन और मंगलसूत्र स्नेचिंग कर लिए। इन्हीं में से (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के भोरकला मनकैया गांव निवासी उर्मिला सिंह पत्नी विजय नारायण सिंह व (मिर्जापुर) जिले के कछवा थाना अंतर्गत व्यासपुर गांव निवासी बिंदु देवी पत्नी जगन्नाथ मौर्य दर्शन करने के लिए जा रही थी तभी एक महिला उनके गले से झपट्टा मार कर मंगलसूत्र नोच लिया जिससे बिंदु देवी वहीं गिर गई, यह देख वहां अन्य श्रद्धालु झपट्टा मारने वाली महिला को पड़कर पीटने लगी और पुलिस के हवाले कर दिया। इस स्नेचिंग में जिन महिलाओं का चैन और मंगलसूत्र छीना गया है इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
वहीं स्थानीय पुलिस पकड़ी गई महिला स्नेचर से हर पहलू पर जांच कर रही है, पकड़ी गई महिला लालपुर (वाराणसी) की बताई जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया की एक महिला स्नैचर पकड़ी गई है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।