{"vars":{"id": "125128:4947"}}

BHU: चिकित्सा विज्ञान संस्थान के IMS GYM को मिला नया सचिव, बाल रोग विभाग के डॉ. अभिषेक अभिनय को मिली जिम्मेदारी 

निदेशक कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर डॉ. राजेश मीणा की जगह डॉ. अभिषेक अभिनय को सौंपी गई जिम्मेदारी

 

वाराणसी (भदैनी मिरर)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) में एक प्रशासनिक बदलाव किया गया है। निदेशक कार्यालय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार संस्थान के IMS GYM के सचिव पद पर नई नियुक्ति की गई है।
जारी अधिसूचना के तहत, बाल रोग विभाग (Department of Pediatrics) के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक अभिनय को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक IMS GYM के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।


इससे पूर्व यह जिम्मेदारी एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश मीणा संभाल रहे थे। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एस.एन. संखवार के हस्ताक्षर से 11 सितंबर, 2026 को यह अधिसूचना जारी की गई। डॉ. अभिषेक अभिनय की इस नियुक्ति से संस्थान के चिकित्सकों और छात्रों में खुशी का माहौल है।