{"vars":{"id": "125128:4947"}}

वाराणसी में 7 मार्च को होगा ‘आर्का महोत्सव’, चुनार के जनजातीय क्षेत्रों में मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं देगा आर्का फाउंडेशन

मैसूर के महन्त योगी श्रीनिवास अर्क ने वाराणसी में प्रेस वार्ता कर समाज कल्याण योजनाओं की रूपरेखा की पेश, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

 
वाराणसी, भदैनी मिरर। वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में शुक्रवार को आर्का धाम मैसूर के महन्त योगी श्रीनिवास अर्क ने प्रेस वार्ता कर आर्का फाउंडेशन द्वारा जनजातीय समाज के लिए शुरू किए जाने वाले सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वाराणसी से सटे चुनार क्षेत्र के जनजातीय इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से आर्का फाउंडेशन कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है।
7 मार्च को होगा भव्य 'आर्का महोत्सव'
प्रेस वार्ता के दौरान योगी श्रीनिवास अर्क ने घोषणा की कि आगामी 7 मार्च 2026 को वाराणसी के कमिश्नरेट सभागार में भव्य ‘आर्का महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जनजातीय समाज के लिए बड़ी पहल
आर्का फाउंडेशन उत्तर भारत में पहली बार जनजातीय समाज के उत्थान के लिए व्यापक स्तर पर काम शुरू कर रहा है। संस्था की प्रमुख घोषणाओं में शामिल हैं—
  • जनजातीय समाज को निःशुल्क शिक्षा की सुविधा
  • बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सा सहायता
  • अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता
  • चुनार क्षेत्र में आर्का फाउंडेशन की नई शाखा की स्थापना, जिससे सेवा कार्यों को निरंतर गति मिलेगी
योगी श्रीनिवास अर्क ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।
शिवसेना नेताओं ने जताया समर्थन
प्रेस वार्ता में शिवसेना प्रवक्ता डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा ने आर्का फाउंडेशन के सामाजिक प्रयासों की सराहना की। वहीं शिवसेना मंडल संगठन मंत्री गौरव शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अंत में शिवसेना महानगर अध्यक्ष सतीश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
आर्का फाउंडेशन की यह पहल वाराणसी और चुनार क्षेत्र के जनजातीय समाज के लिए एक नई उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।