{"vars":{"id": "125128:4947"}}

Apex College: एपेक्स नर्सिंग एवं एलाइड हेल्थकेयर के 8 विद्यार्थियों का हुआ कैंपस सलेक्शन

पूर्वांचल नेत्रालय आई हॉस्पिटल के लिए आयोजित हुआ कैंपस इंटरव्यू; 7 जीएनएम और 1 ओटी टेक्नीशियन को मिला ₹2.5 से 3 लाख सालाना का पैकेज।

 

भदैनी मिरर एजुकेशन डेस्क: वाराणसी स्थित एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड एलाइड हेल्थकेयर में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने और भर्ती प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। पूर्वांचल नेत्रालय आई हॉस्पिटल, वाराणसी के लिए आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में एपेक्स के 8 विद्यार्थियों का अंतिम चयन हुआ है, जिन्हें 2.5 लाख से 3 लाख रुपये का सालाना पैकेज ऑफर किया गया है।

पूर्वांचल नेत्रालय HR टीम ने लिया ऑनलाइन इंटरव्यू

यह कैंपस इंटरव्यू एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण एवं प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आर. जोहँसी रानी के कुशल मार्गदर्शन में कॉलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित किया गया।

एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. गौरव सिंह एवं जीएनएम फैकल्टी सलमा के संचालन में पूर्वांचल नेत्रालय के ऑपरेशनल मैनेजर और मार्केटिंग मैनेजर की उपस्थिति में HR टीम ने ऑनलाइन माध्यम से साक्षात्कार (Interview) लिए।

16 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 8 हुए शॉर्टलिस्ट

इस कैंपस ड्राइव में जीएनएम (GNM) अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों और एलाइड हेल्थकेयर डिप्लोमा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुल 16 विद्यार्थियों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें एक ओटी (OT) टेक्नीशियन भी शामिल था।

साक्षात्कार और प्रारंभिक मूल्यांकन के आधार पर HR टीम ने 8 मेधावी विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट कर चयन पत्र प्रदान किया। चुने गए 8 विद्यार्थियों में:

  • 7 जीएनएम (GNM) छात्राएं (नर्सिंग सेवाओं के लिए)

  • 1 ओटी (OT) टेक्नीशियन

सफल चयन पर संस्थान के चेयरमैन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।