{"vars":{"id": "125128:4947"}}

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री पहुंचे बनारस, शंकराचार्य से मिले

UGC कानून ने सरकार की पूरी पोल खोलकर रख दी, कोर वोटर सरकार से हैं नाराज

 

7 फरवरी को महाआंदोलन होगा, दिल्ली कूच करने की तैयारी

वाराणसी, भदैनी मिरर। UGCके नए नियम और शंकराचार्य के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी और सरकार के रवैये से क्षुब्ध होकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देनेवाले अलंकार अग्निहोत्री रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की।

शंकराचार्य से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहाकि प्रयागराज में स्वामी जी के साथ हुई घटना के बाद मेरी उनसे बात हुई थी। उन्होंने मुझे प्रयागराज में मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था हालांकि वह तबतक वाराणसी आ गए थे। इसके बाद उनसे मिलने मै। वाराणसी आया। उन्होंने कहाकि 1989 में देश का सबसे काला कानून एससी-एसटी कानून लागू हुआ। अब यूजीसी कानून ने पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है। इस कानून के खिलाफ लोगों में सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है।

अब सरकार के रवैये और दोमुह चाल के कारा उनका कोर वोटर सरकार से हट गया है। 85 प्रतिशत लोग एससी-एसटी कानून से प्रभावित होते हैं और इसमें 95 फीसदी केस फर्जी होते हैं। इस काले कानून को सरकार 6 फरवरी 2026 को वापस ले ले, अन्यथा 7 फरवरी को महाआंदोलन होगा। राष्ट्र की ओर से हम लोग दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहाकि हम लोगों का आह्वान करते हैं कि इस आंदोलन में शामिल हों और दिल्ली कूच करने की तैयारी करे।