{"vars":{"id": "125128:4947"}}

ईसाई बनाने के लिए दिया था 40 हजार का आफर, 5 हजार दिये थे एडवांस, सहारनपुर का अजय गिरफ्तार

जंसा थाने में धर्म परिवर्तन में मामले में पिछले माह दर्ज हुई थी रपट

 
एक आरोपित को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस, अन्य आरोपितों की तलाश

वाराणसी, भदैनी मिरर। जंसा पुलिस ने बुधवार को धर्म परिवर्तन कराने के मामले में अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। 40 वर्षीय अजय सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के खरजा अहमदपुर, चंदेना कोली का निवासी है। 

पुलिस ने बताया कि अमन सेठ ने थाने में तहरीर दी थी कि गुलाब सिंह के माध्यम से उन्हें अवगत कराया गया कि अजय कुमार उन्हें धन का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहा है। अजय ने धर्म परिवर्तन के लिए पर उसे 40,000 रूपये देने की बात कही है। इसमें से 5,000 रुपये एडवांस दिये गये। और शेष राशि का भुगतान धर्म परिवर्तन कराने के बाद करने का आश्वासन दिया गया है।

इस मामले में 24 जनवरी को जंसा थाना क्षेत्र के ही परमंदापुर गांव के विजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान अजय कुमार का नाम प्रकाश में आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अभी कुछ और लोग शामिल हैं और उनकी तलाश की जा रही है।