{"vars":{"id": "125128:4947"}}

तीन दिन पूर्व ट्रेन से कटे युवक का हुआ शिनाख्त, पारिवारिक कलह से क्षुब्ध हो कर किया था सुसाइड

मिर्जामुराद थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे पिता तो हुआ मृतक का शिनाख्त

 
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेड़वा गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते शनिवार की रात ट्रेन से कटे युवक का मंगलवार को शिनाख्त हो गया। बीते तीन दिन पहले युवक पारिवारिक कलह से क्षुब्ध हो कर सुसाइड कर लिया था।
जानकारी के अनुसार (मिर्जामुराद) थाना क्षेत्र के डंगहरिया गाँव निवासी कोमल पटेल उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र संकठा प्रसाद शनिवार की देर रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बहेड़वा गांव के समीप स्थित रेलवे लाइन के पास अज्ञात ट्रेन से कट कर जान दे दी थी। इस घटना में देर रात पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस में रखावा दिया था, वही युवक का सिर क्षत-विक्षत होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
इस तरह से मृतक का हुआ शिनाख्त
इधर मंगलवार की सुबह पिता अपने दो दिन से लापता पुत्र की गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखवाने के लिए जब मिर्जामुराद थाने पहुंचे तो स्थानीय पुलिस बीते शनिवार की रात हुए घटना में मिले शव का फोटो दिखाया तो पिता पहचान कर बोले यह मेरा बेटा है और वहीं रोने बिलखने लगे। 
पारिवारिक पृष्ठ भूमि
मृतक तीन भाई वह एक बहन में दूसरे नंबर पर व अविवाहित बताया गया। विगत वर्षों ही वह आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी, वही मृतक के पिता ने गांव के ही समीप हाईवे के किनारे ढाबा चलाते है। उनका पुत्र उनके साथ हाथ बटाने का काम करता था। इस दुःखद घटना से मां समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
इस मामले में थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के अनुसार परिवारिक कलह से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके वजह से वह ट्रेन से कट कर जान दे दी। वही पुलिस आगे के कार्यवाही में जुटी हुई है।