रंगभरी एकादशी देखने जा रहे दर्शनार्थीयो की कार ट्रक से टकराकर हाईवे पर पलटी, बाल बाल बचे
प्रयागराज से वाराणसी के लिए निकले थे बीच में हुआ हादसा, कार हुआ क्षतिग्रस्त
Feb 27, 2026, 13:20 IST
मिर्जामुराद। क्षेत्र के रूपापुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टलते-टलते बचा सुबह दर्शनार्थियों से भरी कार वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर रंगभरी एकादशी देखने जा रहे थे, कि अज्ञात ट्रक के टक्कर से हाईवे पर कई पलटी खाते हुए बीच डिवाइडर पर जा चढ़ी।
जानकारी के अनुसार (प्रयागराज) के नैनी निवासी दिव्यांश पांडेय अपनी बहन और दो अन्य परिजनों के साथ कार से शुक्रवार की सुबह वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर में रंग भरी एकादशी देखने जा रहे थे, रूपापुर के समीप पहुंचे ही थे, की उसी दिशा की तरफ जा रही एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई और हाईवे पर कार कई पलटी खाते हुए बीच डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस घटना में कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और सभी कार सवार बाल-बाल बच गए। इधर मौका देख ट्रक चालक वाराणसी की तरफ भाग निकला।
वही सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने के उप निरीक्षक प्रेम कुमार, उप निरीक्षक धीरज कुमार, उप निरीक्षक राम यश निषाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटवा कर यातायात बहाल करवाया।