{"vars":{"id": "125128:4947"}}

बड़ागांव में दोस्तों के साथ सरोवर में नहाने के दौरान डूबा 15 वर्षीय किशोर

 

वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के गांगकला गांव में स्थित सरोवर पर मंगलवार की दोपहर में स्नान करने गए एक 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


      
जानकारी के अनुसार, गांगकला गांव निवासी किशन कन्नौजिया अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उक्त सरोवर पर स्नान करने गया था। थोड़ी देर बाद घर जाने की बात कहते हुए तालाब से बाहर निकलना चाह रहा थास की अचानक गहरे पानी में डूब गया। तालाब किनारे पड़े उसके कपड़े और चप्पल देखकर उसके साथियों ने घर वालों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को भी सूचित की गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला। मृतक किशोर अभी कुछ दिनों पूर्व हाईस्कूल का पेपर दिया था एवं उसके पिता मोहन कन्नौजिया मुंबई में रहकर प्राइवेट जॅाब करते हैं। वह घर पर अपनी मां प्रमिला देवी और बड़ी बहन एवं छोटे भाई के साथ रहता था।

इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। वहीं घटना पर एकत्रित ग्रामीणों के अनुसार मृतक बालक मिर्गी रोग से ग्रसित था संभवतः अचानक दौरा पड़ने से वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी।