{"vars":{"id": "125128:4947"}}

बीवी की खूबसूरती बनी जी का जंजाल: दोस्तों के तानों से परेशान युवक ने छत पर चढ़कर काटा गदर

बरेली के युवक को बीवी की खूबसूरती के तानों ने किया परेशान, आत्मघाती कदम उठाने पहुंचा छत पर, पांच घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे

 

उत्तर प्रदेश। शादी किसी भी इंसान के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, लेकिन बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव में एक युवक के लिए उसकी शादी और पत्नी की खूबसूरती जीवन का संकट बन गई। पत्नी की सुंदरता को लेकर उसके दोस्त लगातार तंज कसते रहे। पहले युवक ने सहन किया, लेकिन धीरे-धीरे यह मानसिक बोझ बन गया और एक दिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

<a href=https://youtube.com/embed/VOOY7zVNmsQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/VOOY7zVNmsQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी बेहद खूबसूरत है। इस बात की खबर जब उसके दोस्तों को हुई तो वे उसे ताने देने लगे—"तेरी बीवी बहुत खूबसूरत है..." जैसे शब्दों से उसे चिढ़ाने लगे। कई बार ऐसा होने पर युवक मानसिक रूप से टूट गया और एक दिन गुस्से में छत पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा।

ग्रामीणों के अनुसार युवक मंदबुद्धि भी है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर बैठता है। पांच घंटे तक युवक छत पर ‘गदर’ काटता रहा। अंततः पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसे समझाया और वह नीचे उतरा।

पुलिस का कहना है कि यह मामला दूसरों की निजी ज़िंदगी में दखल के दुष्परिणामों का उदाहरण है। पुलिस ने ग्रामीणों को चेताया कि मजाक और ताने किसी की मानसिक हालत पर भारी पड़ सकते हैं।