{"vars":{"id": "125128:4947"}}

चाय पीने का बहाना कर जब भागने लगी "लुटेरी दुल्हन", शोर मचाने पर पुलिस ने पकड़ा

इंदौर के युवक की बिहार के डेहरी ऑनसोन में कराई गई थी शादी

 

1लाख 80 हजार की हो चुकी थी वसूली, मांग रहे थे और रूपये

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खुला खेल, तीन शादियां पहले भी कर चुकी है दुल्हन

चंदौली। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शनिवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई जब चाय पीने के बहाने दुल्हन भागने लगी। हंगामा होने लगा और भीड़ जुट गई। डायल 112 की सूचना पर पुलिस पहुंची और थाने में पंचायत के बाद पता चला कि मामला लुटेरी दुल्हन गैंग से जुड़ा है। दलालों ने एक लाख 80 हजार रूपये दूल्हे और उसके मामा से लेकर उनको ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह पता चला कि जिस युवती से पांच घंटे पहले शादी कराई गई और जो भाग रही थी वह इससे पहले तीन और शादियां कर चुकी हैं। 

पुलिस की जांच में पता चला कि पूरा मामला शादी के नाम पर ठगी यानी लुटेरी दुल्हन गैंग से जुड़ा है। यहां शादी के महज पांच घंटे बाद ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर चाय पीने का बहाना करके लड़की ने भागने का प्रयास किया। मध्य प्रदेश से शादी करने आए युवक ने बताया कि लड़की के लोगों ने उससे 1 लाख 80 लाख रूपये ले लिया अब और रूपयों की डिमांड की जा रही है। दरअसल मध्य प्रदेश के युवक के बिहार के डेहरी ऑन सोन में भांजे और भांजी रहते हैं। मध्य प्रदेश के एक युवक की शादी हो चुकी थी और उससे अब नाता टूट चुका था। भांजे के गांव में बिहार के रहनेवाली तीन दलाल रहते हैं।

उन्होंने उसके मामा की शादी कराने का ठेका लिया और एक लाख 80 हजार रूपये ले लिए। अब मध्य प्रदेश के इंदौर का युवक राजीव वर्मा दुल्हन की विदाई कराकर ले जा रहा था। शादी के 5 घंटे बाद वह पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। इसी दौरान मामा-भांजे और दुल्हन ने होटल में खाना खाया। फिर दुल्हन ने चाय पीने की इच्छा जताई। इसी दौरान बताया कि उसके पेट में दिक्कत है तो राजीव वर्मा उसके लिए दवा लेकन मेडिकल स्टोर्स पर गया। तभी अचानक दुल्हन भागने लगी। हालांकि शादी से पहले और बाद में डेहरी आनसोन में ही पंचायत हो गई थी। जिससे मामा-भांजे को इनकी गतिविधियों पर शक हो गया था। इधर, दुल्हन भागने लगी तो मामा-भांजे ने शोर मचाया और दुल्हन को रोक लिया। इस पर दुल्हन ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन को पकड़ लिया। यह मामला अब मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। शादी करानेवाले दलाल भी डेहरी ऑनसोन के हैं। पता चला कि दलाल, युवती और उसके कथित परिवार के लोग इससे पहले भी शादी का झांसा देकर ठगी का काम कर चुके हैं।