UP Police Recruitment : यूपी पुलिस भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक बार करना होगा रजिस्ट्रेशन
UP Police Recruitment : उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब एक जरूरी बदलाव लागू हो चुका है। अब कांस्टेबल, इंस्पेक्टर जैसे सभी पदों के लिए आवेदन करने से पहले One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई प्रणाली 31 जुलाई 2025 से लागू कर दी गई है।
क्या है OTR और क्यों है जरूरी?
अब उम्मीदवारों को हर भर्ती के लिए बार-बार नई जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। OTR कराने के बाद एक ही प्रोफाइल से सभी पदों के लिए आसानी से आवेदन किया जा सकेगा। इससे प्रक्रिया तेज़, पारदर्शी और सुगम होगी। उम्मीदवार uppbpb.gov.in वेबसाइट पर जाकर OTR करा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य भर्ती में पारदर्शिता लाना और दस्तावेज़ों की बार-बार जांच की जरूरत को खत्म करना है।
यूपी में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हुए तबादले
सरकार ने एक बार फिर कई वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित जानकारी को तुरंत ईमेल या फैक्स से सूचित किया जाए।
ट्रांसफर किए गए कुछ प्रमुख अधिकारियों की सूची:
-
महेश सिंह अत्रि – एएसपी, मुरादाबाद
-
डा. अर्चना सिंह – एएसपी, कानपुर नगर
-
धर्मेन्द्र सचान – एएसपी, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ
-
प्रमोद कुमार यादव – उपसेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी
-
मोहिनी पाठक – एएसपी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ
-
रंजन सिंह – स्टाफ ऑफिसर, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय
-
राहुल मिश्रा – एएसपी (उत्तर), देवरिया
-
डा. हृदेश कठेरिया – एएसपी (ग्रामीण), बदायूं
-
अशोक कुमार यादव – एएसपी, ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ
-
अन्य अधिकारी भी लिस्ट में शामिल हैं।
SDM स्तर पर भी बदलाव
हाल ही में यूपी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव किए हैं। बीते रविवार को 66 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, जिनमें कई जिलों के एसडीएम भी शामिल थे। सोमवार को भी 12 और अफसरों का तबादला कर दिया गया।