{"vars":{"id": "125128:4947"}}

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट व कटऑफ घोषित, 76,184 अभ्यर्थी DV-PST के लिए सफल

UPPRPB ने जारी किया कॉन्स्टेबल भर्ती का परिणाम और कटऑफ लिस्ट; 17 अगस्त से शुरू होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST)।

 

भदैनी मिरर डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Constable Result 2026 की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने कटऑफ लिस्ट, फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड भी जारी कर दिए हैं।

परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

76,184 अभ्यर्थी DV और PST के लिए चयनित

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 76,184 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

  • DV & PST तिथि: 17 अगस्त 2026 से आयोजित किया जाएगा।

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): डीवी और पीएसटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए PET का आयोजन सितंबर माह में किया जाएगा।

कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट (पुरुष व महिला)

बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही वर्गवार कटऑफ अंक भी साझा किए हैं:

पुरुष अभ्यर्थी:

  • अनारक्षित (General): 258.03661

  • ओबीसी (OBC): 251.63020

  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 247.93434

  • एससी (SC): 239.34407

  • एसटी (ST): 220.10639

महिला अभ्यर्थी:

  • अनारक्षित (General): 255.84346

  • ओबीसी (OBC): 249.27083

  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 247.35926

  • एससी (SC): 236.31995

  • एसटी (ST): 211.47988

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिए गए 'Result' या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. 'UP Police Constable Result 2026' के लिंक का चयन करें।

  4. अपना क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।

  5. परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।