UP Lekhpal Bharti 2025: यूपी लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7994 पदों पर होगी नियुक्ति; PET स्कोर अनिवार्य
UPSSSC ने राजस्व लेखपाल भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की, 29 दिसंबर से आवेदन शुरू; जानिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वेतनमान
Dec 17, 2025, 11:50 IST
UP Lekhpal Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 7994 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा, जिसके लिए 4 फरवरी 2026 तक संशोधन किया जा सकेगा। इच्छुक उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आइए जानते हैं UP लेखपाल भर्ती 2025 से जुड़ी 10 सबसे अहम बातें—
PET 2025 स्कोर अनिवार्य
- इस भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 में भाग लिया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग पूरी तरह PET-2025 स्कोर के आधार पर होगी।
- शून्य या नकारात्मक स्कोर वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
लेखपाल पद के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है। परीक्षा UP बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत पद
- महिला अभ्यर्थी: 1,592 पद
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित: 152 पद
- बधिर एवं श्रवण बाधित: 111 पद
- बौनापन/एसिड अटैक/अन्य निशक्त: 219 पद
- बहु दिव्यांग: 169 पद
- भूतपूर्व सैनिक: 391 पद
- उत्कृष्ट खिलाड़ी: 152 पद
आवेदन शुल्क
- सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹25 रखा गया है।
- भुगतान UPI या SBI ई-चालान के माध्यम से ही किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए आयोग नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला अपनाएगा।
परीक्षा पैटर्न:
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- समय: 2 घंटे
- प्रश्न प्रकार: MCQ
- निगेटिव मार्किंग लागू
लिखित परीक्षा का सिलेबस
परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—
- भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन
- भारतीय संविधान
- भारत एवं विश्व भूगोल
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- ग्राम्य समाज एवं विकास
- करंट अफेयर्स
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन
- डाटा इंटरप्रिटेशन
- सामान्य हिंदी
- कंप्यूटर एवं आईटी
- उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
योग्यता की कटऑफ तिथि
अभ्यर्थियों के पास 28 जनवरी 2026 तक सभी जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र होने चाहिए।
EWS और विशेष भारांक
- EWS प्रमाण पत्र: 1 अप्रैल 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच जारी होना चाहिए।
- न्यूनतम 2 वर्ष की सैन्य सेवा या NCC ‘B’ सर्टिफिकेट धारकों को अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह वेतन मिलेगा।
जरूरी सूचना
UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि यह भर्ती पूरी तरह PET 2025 स्कोर पर आधारित होगी। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जाएगा, जिन्होंने PET-2025 में हिस्सा लिया हो और जिनका स्कोर शून्य या नकारात्मक न हो।